Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेंद्रीय सूचना आयोग के खाली पड़े पदों को भरने की जब हुई...

केंद्रीय सूचना आयोग के खाली पड़े पदों को भरने की जब हुई बैठक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी और अमित शाह के एक बैठक की थी ।करीब 88 मिनट तक चली इस बैठक में केंद्रीय सूचना आयोग के खाली पड़े पदों को भरने पर विचार किया गया. केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) में अभी मुख्य सूचना आयुक्त सहित 8 पद खाली है। जिन्हें भरने के लिए बनाए गए पैनल में प्रधानमंत्री, एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष होते है।

इसी लिए राहुल गांधी बुधवार को हुई बैठक में शामिल हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने इस बैठक में सूचना आयुक्तों की भर्ती पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। राहुल गांधी ने कहा कि सूचना आयुक्तों में OBC, SC-ST वर्ग के लोगों को मौका नहीं ।

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त, 8 सूचना आयुक्त और 1 सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सामने देश की 90 फीसदी यानी दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय को बाहर रखने के ख़िलाफ़ आपत्ति जताई। मिलता है। राहुल गांधी के इस आपत्ति की हकीकत अब सामने आई है.।

केंद्रीय सूचना आयोग की स्थापना 2005 में की गई थी. 2005 से 2014 तक यूपीए की सरकार थी. लेकिन यूपीए सरकार के दौरान सूचना आयोग में एससी-एसटी समुदाय से किसी की नियुक्ति नहीं हुई. ना ही सदस्य के रूप में और ना ही अध्यक्ष के रूप में2014 में जब केंद्र की सत्ता पर एनडीए की सरकार बनी, तब 2018 में पहली बार ST समुदाय से सुरेश चंद्रा को सूचना आयोग में सदस्य बनाया गया।

इसके बाद फिर 2020 में एनडीए सरकार के टर्म में ही SC समाज से हीरालाल समारिया को सूचना आयुक्त बनाया गया. बाद में 2023 में हीरालाल समारिया को सूचना आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया।सूत्रों के अनुसार, सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए कल जिन 8 रिक्त पदों पर विचार किया गया, उनमें से केंद्र सरकार ने एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति, एक अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), एक अल्पसंख्यक प्रतिनिधि और एक महिला के नाम की सिफारिश की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments