Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलइंडिगो ने कहा , जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, इंडिगो 5000 से 10,000...

इंडिगो ने कहा , जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, इंडिगो 5000 से 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर देगा

इंडिगो ने हाल ही में अपने हजारों यात्रियों को हुई परेशानी को मानते हुए एक बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि दिसंबर की शुरुआत में ऑपरेशनल दिक्कतों के दौरान जिन यात्रियों की यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर पूरे एक साल तक किसी भी यात्रा बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है।

एयरलाइन ने माना कि 3, 4 और 5 दिसंबर को कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, कई लोग अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी यात्राओं से चूक गए। कंपनी ने कहा कि यह उनके लिए कठिन समय था और यात्रियों को हुई परेशानी की जिम्मेदारी इंडिगो लेती है।सरकार के मौजूदा नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यदि किसी एयरलाइन की फ्लाइट निर्धारित समय से 24 घंटे के भीतर रद्द होती है

उस एयरलाइन को यात्रियों को मुआवजा देना अनिवार्य है। इस नियम के मुताबिक फ्लाइट की दूरी और यात्रा समय के आधार पर यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये तक का अलग मुआवजा मिलेगा। इस तरह कुछ यात्रियों को कुल 20,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।इंडिगो ने बताया कि जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई थी, उनके ज्यादातर रिफंड प्रोसेस कर दिए गए है और बचे हुए मामलों को भी जल्द निपटा दिया जाएगा।

अगर टिकट किसी ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ऐप से बुक हुआ है तो उसका रिफंड भी जारी कर दिया गया है या प्रक्रिया में है। जो यात्री अपने रिफंड की स्थिति नहीं देख पा रहे हैं, वे सीधे ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते है customer.experience@goindigo.inएयरलाइन ने माना कि ऑपरेशनल गड़बड़ियों के चलते कई यात्रियों का अनुभव बेहद खराब रहा।

कई लोग रातभर एयरपोर्ट पर फंसे रहे, घंटों कतारों में खड़े रहे। उनकी आगे की यात्रा भी बिगड़ गई। इसी वजह से इंडिगो ने सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये मूल्य का वाउचर देने का फैसला लिया है, ताकि वे अपनी भविष्य की यात्रा में इसका लाभ उठा सकें। कंपनी का कहना है कि हम अपनी सेवाओं को फिर से भरोसेमंद और स्थिर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे है। यात्रियों का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और हम उनके धैर्य की सराहना करते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments