पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। दाैरे के तीसरे दिन साउथ कोरिया के सिओल में हाई-इंपैक्ट इन्वेस्टमेंट रोड शो आयोजित किया गया।इसमें कोरिया की नामी कंपनियों के अलावा वित्तीय सलाहकारों, अनुसंधान एवं विकास संगठनों, व्यापारिक संगठनों, और कोरिया में रहने वाले भारतीय एवं पंजाबी प्रवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
रोड शो के दौरान पंजाब को एक स्थिर, पारदर्शी और भविष्य में निवेश के लिए तैयार मंजिल के रूप में प्रस्तुत किया गया। सभी को फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल, राइट टू बिज़नेस एक्ट और उद्योग-हितैषी नीतियों के बारे में जानकारी दी। सभी ने पंजाब सरकार की नीतियों की सराहना की और निवेश करने के लिए बड़ा उत्साह दिखाया। साथ ही सभी को प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।


