Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने किया ऐलान, पवित्र शहरों में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त...

सीएम मान ने किया ऐलान, पवित्र शहरों में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त बस और ऑटो सेवा,गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर एक विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी

श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पुरब समारोहों चल रहे है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि अमृतसर साहिब, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं को पूरी तरह मुफ्त बस और ऑटो सेवा दी जाएगी, जिसकी पूरी लागत सरकार वहन करेगी।लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर एक विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

जहां सिलेबस जनता की राय के आधार पर तय किया जाएगा।इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब में एक नई विरासती गली विकसित की जाएगी, जो शहर की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाएगी और साथ ही आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान करेगी।इसका उद्देश्य इस पवित्र शहर की विरासत, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है ताकि एक आकर्षक और सुविधाजनक अनुभव प्रदान किया जा सके।

यह प्रोजेक्ट शहर में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि चरण गंगा स्टेडियम को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा और शहर में सरकारी दुकानों को एकसमान लुक के साथ नवीनीकृत किया जाएगा।

गुरु तेग बहादुर जी की बेमिसाल कुर्बानी का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कुर्बानी विश्व में कहीं और नहीं देखी जा सकती।मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन धार्मिक स्थानों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब यात्रा संबंधी कोई समस्या नहीं आएगी और सरकार सभी सुविधाएँ सुनिश्चित करेगी।,

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments