Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटअभिनेत्री सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप,केस दर्ज

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप,केस दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति पर केस दर्ज करवाया है। पीटर हाग पति ऑस्ट्रियाई होटलायर और एंटरप्रेन्योर है। जिनपर सेलिना ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। अभिनेत्री ने डोमैस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रोविजन के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया है और हाग पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है ।

साथ ही अपने पति की वजह से अपनी इनकम के नुकसान के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है। वहीं सेलिना की याचिका के बाद, मुंबई की एक अदालत ने हाग को एक फॉर्मल नोटिस जारी किया है। अभिनेत्री को कोर्ट में लॉ फर्म करंजवाला एंड कंपनी की एक टीम रिप्रेजेंट कर रही है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि तीन बच्चों की 47 वर्षीय मां सेलिना “उनके हाथों लगातार घरेलू हिंसा का शिकार रही हैं।

” सेलिना ने पीटर से 10 लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ता और 50 करोड़ रुपये का मुआवज़ा मांगा है।अपनी याचिका में एक्ट्रेस ने अपने पति पीटर हाग को मुंबई स्थित अपने घर में एंट्री करने से रोकने की भी अपील की है और अपने तीन बच्चों – विंस्टन, विराज और आर्थर की कस्टडी मांगी हैं। सेलिना जेटली और पीटर हाग ने 2011 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments