पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनावों की तारीख घोषित न होने से छात्र संगठनों का आंदोलन तेज हो गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा (पीयूसीएम) को 25 नवंबर 2025 तक का समय मांगा था, लेकिन मोर्चा ने 26 नवंबर को पूरी यूनिवर्सिटी बंद करने का ऐलान कर दिया है।
इससे पहले भी कई बार बंद के आह्वान जारी हो चुके हैं।26 नवंबर को बंद को सफल बनाने के लिए छात्र यूनिवर्सिटी के अंदर विभिन्न जगहों पर रैलियां आयोजित कर रहे हैं। इनमें दुकानदारों, अधिकारियों और विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों को सूचित किया जा रहा है।
मोर्चा के नेताओं का कहना है कि अगर 25 नवंबर तक सीनेट चुनावों का शेड्यूल घोषित नहीं हुआ, तो कैंपस में कोई प्रशासनिक या शैक्षणिक गतिविधि नहीं चलेगी। यह आंदोलन अब पंजाब के अन्य विश्वविद्यालयों तक फैलाने की योजना है।


