श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित जालंधर पहुंचने वाले नगर कीर्तन का रूटश्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित भव्य नगर कीर्तन माझा-दोआबा रूट पर चल रहा है।
जालंधर में यह 21-22 नवंबर को प्रवेश करेगा, जहां 21 नवंबर को रात्रि विश्राम गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में होगा। इस दौरान संगत की सुविधा के लिए लंगर, चिकित्सा टीम, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंध किए गए हैं।
21 नवंबर 2025 (कपूरथला से जालंधर प्रवेश और विश्राम):- कपूरथला से करतारपुर- करतारपुर से वेरका मिल्क प्लांट- वेरका मिल्क प्लांट से नई सब्जी मंडी- नई सब्जी मंडी से वर्कशॉप चौक- वर्कशॉप चौक से कपूरथला चौक- कपूरथला चौक से गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब (यहां नगर कीर्तन का विश्राम होगा)
22 नवंबर 2025 (जालंधर से अगला पड़ाव):- गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब से कपूरथला चौक- कपूरथला चौक से पटेल चौक- पटेल चौक से बस्ती अड्डा चौक- बस्ती अड्डा चौक से भगवान वाल्मीकि चौक-
भगवान वाल्मीकि चौक से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक- डा. बी.आर. अंबेडकर चौक से गुरु नानक मिशन चौक- गुरु नानक मिशन चौक से बी.एम.सी. चौक (गुरु नानक मिशन चौक पर नगर कीर्तन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा)
बी.एम.सी. चौक से लडोवाली रोड- लडोवाली रोड से पी.ए.पी. चौक (वाया बी.एस.एफ. चौक)- पी.ए.पी. चौक से रामा मंडी चौक- रामा मंडी चौक से हवेली प्वाइंट से अगला पड़ाव। यह नगर कीर्तन धार्मिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा, जिसमें गुरु साहिब की शिक्षाओं का प्रचार होगा। संगतों से अपील है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें।


