Monday, May 25, 2026

Google search engine
HomeनेशनलG20 समिट की के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए पीएम मोदी

G20 समिट की के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए पीएम मोदी

दक्षिण अफ्रीका इस बार G20 समिट की मेज़बानी कर रहा है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए है, जहां वे 21 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 20वें G20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे।

खास बात यह है कि पहली बार G20 समिट अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित होने जा रहा है। साथ ही यह लगातार चौथी बार है जब G20 सम्मेलन ग्लोबल साउथ में हो रहा है।दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के आमंत्रण पर यात्रा पर रवाना होते हुए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन कई मायनों में अहम है।उन्होंने याद दिलाया कि भारत की G20 अध्यक्षता (2023) में अफ्रीकन यूनियन को G20 की स्थायी सदस्यता दी गई थी और अब यह समिट अफ्रीका में आयोजित होना उस ऐतिहासिक कदम को और मजबूत बनाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments