Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलफातिमा बॉश बनी मिस यूनिवर्स 2025, मेक्सिको की है फातिशा

फातिमा बॉश बनी मिस यूनिवर्स 2025, मेक्सिको की है फातिशा

मेक्सिको की फातिमा बॉश मिस यूनिवर्स 2025 बन गई है। हर साल मिस यूनिवर्स पेजेंट, मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा करवाया जाता है। यह दुनिया के सबसे आइकॉनिक ब्यूटी पेजेंट में से एक है। मिस यूनिवर्स 2025 का 74वां एडीशन थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया, जहां मेक्सिको की फ़ातिमा बॉश ने खिताब अपने नाम कर लिया।

मिस यूनिवर्स 2025 की थीम “पावर ऑफ लव’ थी और इसमें 121 देशों के कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस साल सऊदी अरब, फ़िलिस्तीन और मोज़ाम्बिक सहित कई देशों ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 से आगे नहीं बढ़ पाई।हालांकि मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने इस साल की सटीक प्राइज मनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि विनर को लगभग 250,000 डॉलर मिलेंगे।

पुरस्कार राशि के अलावा, विजेता को 50,000 डॉलर महीने की सैलरी मिलेगी, जो आमतौर पर ट्रैवल, पब्लिक अपीयरेंस और मिस यूनिवर्स ब्रांड के तहत की जाने वाली एक्टीविटीज को कवर करता है।मिस यूनिवर्स 2025 को मोटी प्राइज मनी के साथ ही न्यूयॉर्क शहर में स्थित आलीशान अपार्टमेंट भी मिलता है, जो विनर रहने के दौरान उनका ऑफिशियल रेजीडेंस बन जाता है।मिस यूनिवर्स के ताज की कीमत 5 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments