दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इसी बीच राजधानी की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई है। बीती रात से ही दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और एनएसजी की टीमें अलर्ट मोड में है।ब्लास्ट की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने पहाड़गंज, दरियागंज, कनॉट प्लेस और आस-पास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस की टीमों ने इलाके के लगभग सभी छोटे-बड़े होटलों, लॉज और गेस्ट हाउस में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हर होटल के रजिस्टर को खंगाला गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिछले 48 घंटे में किन लोगों ने रूम बुक किए थे। कई CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि किसी संदिग्ध की मूवमेंट का पता चल सके।
पुलिस को जांच के दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों पर शक हुआ है। इन चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इनकी पहचान या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धमाके में जिस i-20 कार का इस्तेमाल हुआ था, वो पुलवामा के रहने वाले तारिक को बेची गई थी. कार की चाबी पर फरीदाबाद की एक ऑटो कंपनी का नाम लिखा मिला है, जिससे जांच एजेंसियां अब उस कंपनी तक पहुंच गई है।


