तरनतारन में जिला प्रशासन ने चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारिया पूरी कर ली है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से पूरी की जा सके।11 नवंबर को चुनाव के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है।
बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के चलते यह छुट्टी रखी गई है। डीसी कार्यालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि छुट्टी का उद्देश्य मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।
मतदाताओं को बिना किसी कार्यगत दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।तरनतारन उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी।


