राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में शपथ ग्रहण की। उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई।
पंजाब से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता बिना किसी से विरोध से चुने गए थे।ट्राइडेंट समूह के मानद चेयरमैन गुप्ता की गिनती भारत के अग्रणी उद्योगपतियों में होती है, जिन्होंने ट्राइडेंट समूह को कपड़ा, कागज़, ऊर्जा और रसायन के क्षेत्र में एक विश्वस्तरीय समूह बनाया है।


