पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। केंद्र ने इस केस की सीबीआई जांच के लिए मंजूरी दे दी है बता दे कि पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, मलेरकोटला से तीन बार विधायक और पूर्व मंत्री, उनकी बेटी और दामाद की जांच करेगी। सीबीआई ने इन चारों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इन चारों पर अकील अख्तर की हत्या का आरोप है।अकील की 16 अक्तूबर की रात पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने दावा किया था कि मौत दवाओं के ओवरडोज़ के कारण हुई थी। उनका अंतिम संस्कार सहारनपुर में किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद एक वीडियो सामने आया था, जो 27 अगस्त का बताया जा रहा है।पंचकूला पुलिस की एसआईटी को जांच के दौरान पता चला कि अकील अख्तर का पटियाला के एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा था।
दो दिन पहले एक टीम पटियाला गई और वहां से अकील के इलाज से जुड़ी सारी जानकारी जुटाई। टीम ने पूछा कि अकील का इलाज कितने समय तक चला और वह किस नशे का आदी था।एसआईटी ने पंचकूला स्थित मुस्तफा परिवार के घर में काम करने वाले नौकरों से पूछताछ की है। घटना वाले दिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए है।


