Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटकैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर लिया बेटे ने जन्म ,...

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर लिया बेटे ने जन्म , बधाइयों का सिलसिला शुरू

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर नन्हें मेहमान ने एंट्री दे दी है । उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। पापा बनने की खुशी विक्की कौशल ने अपने फैंस के साथ शेयर की है।उन्होंने बताया है कि कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया है।विक्की कौशल ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ब्लेस्ड. हमारी खुशियों का बंडल आ गया है, ढेर सारे और प्यार और आशीर्वाद से हमने बेबी बॉय का वेलकम किया है 7 नवंबर 2025. कैटरीना और विक्की।

इसके साथ ही उनके लिए बधाइयों का सिलसिला हुआ शुरू विक्की कौशल के पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई इस कपल को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहा है. करीना कपूर ने लिखा- कैट बॉय मम्मा क्लब में आपका स्वागत है। आपके और विक्की के लिए बहुत खुश हूं। आयुष्मान खुराना ने लिखा- बेस्ट न्यूज. मुबारक हो. प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- बहुत खुश हूं. मुबारक हो ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments