Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअनिल अंबानी की बढी मुश्किलें,ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

अनिल अंबानी की बढी मुश्किलें,ईडी ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी को अगले हफ्ते फिर से पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा है बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को पेश होने के लिए कहा गया है। उनसे यह पूछताछ एसबीआई बैंक लोन फर्जीवाड़ा केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर की जाएगी।

इससे पहले ED ने 5 अगस्त को अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े फर्जी बैंक गारंटी रैकेट की जांच तेज कर दी है। जांच में सामने आया है कि कंपनी ने सरकारी प्रोजेक्ट SECI के लिए टेंडर भरा था, जिसमें बैंक गारंटी देना जरूरी था। इसके लिए रिलायंस पावर ने ओडिशा की Biswal Tradelink Pvt Ltd (BTPL) नाम की कंपनी को यह काम सौंपा था।

जांच में पाया गया कि BTPL ने जो बैंक गारंटी दी, वह नकली थी, और इसके बदले रिलायंस पावर ने BTPL को करीब 5.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों ने SBI की असली वेबसाइट (sbi.co.in) की नकल करते हुए s-bi.co.in नाम से नकली डोमेन बनाया। इसके जरिए फर्जी ईमेल भेजे गए, ताकि ऐसा लगे कि बैंक गारंटी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जारी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments