Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबवड़िंग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग से पेशी से मांगी...

वड़िंग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग से पेशी से मांगी छूट

पंजाब काग्रेंस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दिवंगत बूटा सिंह मामले में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग से पेशी से छूट मांगी है। बता दे कि उन्होंने उपचुनाव तक पेशी से छूट मांगी की है। वड़िंग की ओर से पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग में वकील अर्शप्रीत सिंह खडियाल पेश हुए, लेकिन आयोग के समक्ष अपना हलफनामा पेश नहीं कर सके।

ज़िला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर तरनतारन ने भी आज पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग में पेशी से छूट मांगी है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि ज़िला चुनाव अधिकारी ने आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उन्होंने

इस संबंध में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक पत्र जारी किया है और अब पुलिस द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण की जांच की जा रही है। सरदार गढ़ी ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर तरनतारन को 17 नवंबर, 2025 का समय दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments