Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलक्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग के बारे में ?

क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग के बारे में ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीते महीने दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में मुलाकात की थी। ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्ते सुधार की ओर हैं। इस बीच ट्रंप को लेकर दिलचस्प खबर सामने आई है।ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटरों के साथ एक बैठक में जिनपिंग से मुलाकात के दौरान का एक किस्सा सुनाया।

उन्होंने कहा कि जिनपिंग के साथ के सभी अधिकारी डरे हुए थे। ट्रंप ने कहा कि वे भी ऐसे लोग अपनी टीम में रखना चाहते है।उन्होंने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का जिक्र करते हुए कहा, ”राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक सख्त और चालाक व्यक्ति हैं. मीटिंग में चीन की तरफ से शामिल हुए लोग काफी सख्त होकर बैठे थे। मैंने इतने डरपोक लोग आज तक नहीं देखे।

मुझे मेरी भी टीम में ऐसे लोगों की जरूरत है.”।अहम बात यह भी है कि ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के बाद चीन और अमेरिका के रिश्तों में सुधार देखने को मिला है। चीन और अमेरिका ने व्यापारिक रिश्ते में अच्छे कर लिए है। चीन ने अमेरिकी सामान पर से टैरिफ हटाया है और सोयाबीन की खरीद भी शुरू कर दी है। अमेरिका ने भी टैरिफ घटाने का फैसला किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments