Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबिहार में आज पहले चरण का मतदान, बूथों पर लगी कतारें

बिहार में आज पहले चरण का मतदान, बूथों पर लगी कतारें

बिहार में आज 18वीं विधानसभा के गठन के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अगुवाई वाले महागठबंधन (MGB) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

इस बीच, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार भी वोट डालने पहुंचा। राघोपुर सीट से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मतदान किया। उनके साथ उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती और बहन रोहिणी आचार्य ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्य के कई जिलों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही है। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए घरों से निकलकर वोट डालने पहुंचे।पहले चरण की वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments