पंजाब सरकार ने अब सेवा केंद्रों पर लाइफ सर्टिफिकेट और पैन कार्ड से संबंधित सेवाएं भी शुरू कर दी है।जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे बुजुर्ग पेंशनधारकों और आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा उनका समय और मेहनत दोनों बचेंगी।
सेवा केंद्रों पर पैन कार्ड बनवाने के लिए कुल फीस 150 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें सरकारी शुल्क और सेवा केंद्र फीस दोनों शामिल है। जहां तक लाइफ सर्टिफिकेट की बात है, उसके लिए अभी तक सरकार द्वारा कोई फीस निर्धारित नहीं की गई है।
इस संबंध में फैसला अगले एक या दो दिनों में जारी होने की संभावना है। यह कदम बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा, क्योंकि अब उन्हें अपनी आवश्यक सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।


