Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलमहिला टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करेगी डिनर

महिला टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करेगी डिनर

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी थी।वहीं आज बुधवार, 5 नवंबर को वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया की पीएम मोदी से मुलाकात होगी। प्रधानमंत्री के साथ मीटिंग के लिए टीम इंडिया नई दिल्ली पहुंच गई है। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ भारतीय टीम का स्वागत किया गया है।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला गया था।वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम स्पेशल फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली पहुंची है। आज बुधवार, 5 नवंबर को टीम इंडिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर के लिए बुलाया गया है. पीएम मोदी के साथ इस मुलाकात के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी एक खास तोहफा भी लेकर आए है।

वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने वाली ऑलराउंडर प्लेयर दीप्ति शर्मा ने बताया कि हमारी पूरी टीम मिलकर पीएम मोदी को देने के लिए एक खास गिफ्ट के बारे में सोच रही है। यह सभी खिलाड़ियों की साइन की हुई जर्सी भी हो सकती है या फिर एक बैट।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments