Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराहुल गांधी ने कहा, हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई 25 लाख फर्जी...

राहुल गांधी ने कहा, हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई 25 लाख फर्जी मतों की ‘वोट चोरी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी मतों के जरिए ‘वोट चोरी’ की गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मैं जो कह रहा हूं वह सौ फीसदी सच है। एक पूरे राज्य (के चुनाव ) को चुरा लिया गया.’’ उन्होंने कहा कि सभी सर्वेक्षणों में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की संभावना जताई गई थी, लेकिन नतीजे एकदम उलट आए।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं ‘GenZ’ से कहना चाहता हूं कि देखिए कि कैसे आपके भविष्य की चोरी की जा रही है.’’ ।उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान का वीडियो दिखाया जिसमें सैनी ने सरकार बनाने की व्यवस्था होने की बात की थी।राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में पांच अलग-अलग तरीकों से 25,41,144 फर्जी मतों से ‘वोट चोरी की गई।

हरियाणा में अक्तूबर, 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 90 सीटों में से 48 सीट हासिल करके लगातार जीत हासिल की थी. कांग्रेस को 37 सीट मिली थी। राहुल गांधी ने बीते 18 सितंबर को दावा किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ और ‘वोट चोरों’ की रक्षा कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा था कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए।

चुनाव आयोग ने उनके आरोपों को निराधार बताया था।उन्होंने बताया कि एक ब्राजील की मॉडल ने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला और उसके नाम वोटर लिस्ट में अलग-अलग दर्ज थे (सीमा, सरस्वती, स्वीटी, विमला आदि)। राहुल गांधी ने कहा कि युवा इसे समझें क्योंकि यह उनके भविष्य से जुड़ा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सब 100% सबूत के साथ किया जा रहा है और कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी।राहुल ने बताया कि एक बीजेपी नेता ने पहले उत्तर प्रदेश (मथुरा जिले) में वोट डाला और फिर हरियाणा में भी मतदान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments