पंजाब के लुधियाना में एक कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 4 नवंबर 2025 की देर रात हुई, जब गुरविंदर अपने दोस्तों के साथ एक दुकान के बाहर खड़े थे। मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। गुरविंदर को छाती में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
उनके साथी धर्मवीर सिंह भी गंभीर से घायल हुआ जबकि तीसरा साथी लवप्रीत सिंह बच गया। घायल को पहले समराला सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया।हत्या के अगले दिन ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ले ली।
अनमोल बिश्नोई के नाम से की गई पोस्ट में गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने दावा किया कि उन्होंने यह हत्या इसलिए की क्योंकि गुरविंदर उनके दुश्मनों का समर्थन कर रहा था।पोस्ट में स्पष्ट धमकी दी गई: “बाबू समराला और उसके साथ वाले जो जो हमारे दुश्मनों का साथ दे रहे हैं, कान खोलकर सुन लो।
तुम्हारे में से जो भी मिल गया, उसका भी यही हाल करेंगे। ये चेतावनी सबके लिए है… या तो सुधर जाओ या तैयार रहो, अगली गोली तुम्हारी!पुलिस जांच और आरोपीपुलिस ने इसे निजी दुश्मनी का मामला बताते हुए केस दर्ज कर लिया है।


