बॉलीवुड अदाकर और सांसद कंगना रनौत को आज बठिंडा की अदालत में पेश होना पडा। दरअसल मानहानि मामले में वह कोर्ट में पेश हुई। किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर पर की गई टिप्पणी को लेकर, कंगना रनौत आज बठिंडा की स्थानीय अदालत में पूरे मामले पर माफी मांग ली।कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत पहुंची कंगना ने कहा कि बीबी महिंदर कौर “गलतफहमी का शिकार” हुई और उनका इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का नहीं था।उन्होंने जोर देकर कहा कि टिप्पणी करने का उनका “कोई ऐसा इरादा नहीं था”।
हालांकि, कंगना ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि “बीबी महिंदर कौर गलतफहमी का शिकार हुईं।”यह विवाद 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान शुरू हुआ था। जब कंगना ने सोशल मीडिया ‘X’ पर 87 वर्षीय महिंदर कौर की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तुलना दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन की ‘दादी’ बिलकिस बानो से की थी और कथित तौर पर लिखा था कि ऐसी महिलाएं प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए 100 में उपलब्ध होती है।
यह मामला पिछले कुछ सालों से कानूनी दांव-पेंच में उलझा हुआ था, जिसमें कंगना को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्हें आज व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ा।कंगना की पेशी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी। कोर्ट के सभी एंट्री गेट पर भारी पुलिस बल तैनात था और मीडिया व समर्थकों का भी जमावड़ा रहा।


