आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुन लिया गया है। ‘आप’ ने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता को पंजाब से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। दरअसल संजीव अरोड़ा जब लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से निर्वाचित होकर विधायक बने, तो अरोड़ा की राज्यसभा सीट खाली हो गई थी।राजिंदर गुप्ता एक प्रमुख कपड़ा और कागज कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप के अध्यक्ष है। वह पहले पंजाब सरकार के आर्थिक नीति और योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष थे और कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते थे।राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने से पहले, उन्होंने योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।


