चुनावी रंग में रंगे हुए बिहार में रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। इसी कडी में समस्तीपुर के सरायरंजन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी रैली की। नीतीश कुमार ने रैली को संबोधिंत करते हुए कहा कि पहले शाम के बाद कोई घर के बाहर नहीं निकलता था, हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे. बहुत कम बच्चे पढ़ते थे लेकिन अब बिहार के विकास का काम लगातार हो रहा है. अब डर और भय का वातावरण नहीं है ।सीएम नीतीश ने कहा कि जब हमें मौका मिला था तब कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई. अब झगड़ा नहीं होता है. 2016 में हमने देखा कि जो हिंदू के मंदिर थे, वहां भी गड़बड़ होती थी. 2016 में घेराबंदी की गई, अब कोई गड़बड़ी नहीं होती है. हमने बड़ी संख्या में स्कूल खोले. शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक और साइकिल योजना शुरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिहार में बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षकों की बहाली की. बीपीएससी के जरिए दो लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की।


