Sunday, June 7, 2026

Google search engine
Homeनेशनलजीएसटी सुधारों का लाभ आम लोगों को मिलना शुरू....

जीएसटी सुधारों का लाभ आम लोगों को मिलना शुरू….

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी सुधारों के प्रभाव को देखते हुए मदर डेयरी ने अपने उपभोक्ताओं को राहत दी है। कंपनी ने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इसके तहत 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध की कीमत 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दी गई है, जबकि 450 मिलीलीटर पैक की कीमत अब 33 रुपये के बजाय 32 रुपये होगी।

इसके अलावा, घी, पनीर, मक्खन और फ्लेवर्ड मिल्कशेक जैसे अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी कमी की गई है।
मदर डेयरी ने 22 सितंबर से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों से पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा की है।

भारत सरकार ने 3 सितंबर को जीएसटी सुधारों की घोषणा की थी, जिसके कारण दूध, पनीर, मक्खन जैसे डेयरी उत्पादों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम होंगी। मदर डेयरी ने नई दरें लागू होने से पहले ही अपने ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा लाभ दे दिया है।
दूध के साथ-साथ पनीर की कीमतें भी कम की गई हैं। 200 ग्राम पनीर का पैक अब 95 रुपये के बजाय 92 रुपये में और 400 ग्राम का पैक 180 रुपये के बजाय 174 रुपये में मिलेगा।

क्रीम की कीमत भी कम हो गई है, 200 ग्राम का पैक अब 100 रुपये के बजाय 97 रुपये में उपलब्ध होगा। फ्लेवर्ड मिल्कशेक की कीमतों में भी मामूली कमी आई है, 180 मिलीलीटर का पैक अब 30 रुपये के बजाय 28 रुपये में मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments