Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपीटर नवारो, भारत द्वारा रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदने को...

पीटर नवारो, भारत द्वारा रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदने को लेकर नाराज़

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार Peter Navarro ने एक बार फिर भारत की व्यापार नीतियों, रूस से तेल खरीद और चीन के साथ संबंधों को लेकर तीखा हमला बोला है। एक इंटरव्यू में नवारो ने कहा कि भले ही भारत और अमेरिका के बीच संवाद जारी है,.नवारो ने कहा, “भारत बातचीत की मेज पर आ रहा है, यह अच्छी बात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक सौहार्दपूर्ण ट्वीट किया और राष्ट्रपति ट्रंप ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। लेकिन जब बात व्यापार की आती है, तो भारत अब भी सबसे ज़्यादा टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाएं लागू करता है। यह हर मायने में अनुचित व्यापार है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत के साथ भी वैसा ही सख्त रवैया अपनाना चाहिए, जैसा वह अन्य देशों के साथ है ।


पीटर नवारो ने भारत द्वारा रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदने को लेकर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, “2022 से पहले भारत ने कभी रूसी तेल नहीं खरीदा था। लेकिन यूक्रेन युद्ध के तुरंत बाद, भारतीय रिफाइनर रूसी सप्लायर्स से सस्ते में कच्चा तेल खरीदने लगे। यह डाकुओं जैसा व्यापार है।

यह अमेरिका से अनुचित फायदा उठाने और रूस को फंडिंग देने जैसा है। यह दोहरी नीति नहीं तो और क्या है?” नवारो का मानना है कि इससे अमेरिकी श्रमिकों को नुकसान हो रहा है और अमेरिका के करदाताओं पर दबाव बढ़ रहा है क्योंकि उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध में अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments