Sunday, June 7, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकेंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत पंजाब को...

केंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत पंजाब को 240 करोड़ रुपये की अग्रिम किश्त जारी की

केंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब को 240 करोड़ रुपये की अग्रिम किश्त जारी की है। राज्य में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने यह राशि जारी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश को भी 198 करोड़ रुपये की अग्रिम किश्त जारी करने की घोषणा की गई है। दोनों राज्यों में चल रहे राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह राशि जारी की गई है।

केंद्र ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को निर्देश दिया है कि वह इस राशि को तुरंत संबंधित राज्य सरकारों के खातों में जमा कराए, ताकि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में इसका समय पर उपयोग किया जा सके। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर यह राशि जारी की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस फंड का उपयोग केवल SDRF और NDRF के संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा, जो 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर आधारित हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments