Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 1,700 राजपत्रित अधिकारी तैनात

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 1,700 राजपत्रित अधिकारी तैनात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रत्येक बाढ़ प्रभावित गांव में एक गजटिड अधिकारी तैनात करने की बात कही है ताकि निवासियों से सीधा संवाद सुनिश्चित हो सके और शिकायतों का तुरंत निवारण हो सके।इस कदम का उद्देश्य प्रत्येक गांव में एक एकल, जवाबदेह संपर्क केंद्र बनाना है ताकि प्रभावित परिवार सभी प्रकार की समस्याओं की रिपोर्ट कर सकें और चल रहे राहत एवं पुनर्वास के दौरान त्वरित, उचित समाधान प्राप्त कर सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि निवासियों को होने वाली कठिनाइयों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाए जा रहे है। जिसमें सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने और सक्रिय कैंपों में 24×7 सहायता प्रदान करने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है।नुक्सान का आकलन करने के लिए एक विशेष गिरदावरी का आदेश दिया गया है ताकि मुआवज़ा बिना देरी के योग्य परिवारों तक पहुंच सके, साथ ही पारदर्शी और समय पर गणना के निर्देश भी जारी किए गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments