Monday, August 31, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

अब देश की राजधानी में दिल्ली में बारिश का खतरा मंडरा रहा है, 1 सितम्बर को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में येलो और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर तक पहुंच गया है जो खतरे के निशान से ऊपर है,जिस कारण सरकार और एजेंसियां अलर्ट पर है ।

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों की स्थिति  खराब है, खासकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र में स्थिति बहुत गंभीर है जिससे बाढ़ और भूस्खलन ने कई लोगों की जान ले ली और हज़ारों को बेघर कर दिया है. हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों सड़कें और पुल बह गए, कई घर मलबे में दब गए है इस कहर में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके है । इन राज्यों में पिछले कई दिनों से स्कूल, कालेज बंद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments