पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छुट्टियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीती रात से हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी कॉलेजों/विश्वविद्यालयों/पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 3 सितंबर 2025 तक तत्काल प्रभाव से छुट्टियों की घोषणा की जाती है।
कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधकों की होगी। सभी से स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की जाती है। बता दे कि बारिश के कारण स्कूलों में भी 3 सितम्बर तक से छुट्टियां बढा दी गई है।



