पंजाब में बाढ़ के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे है। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ के कारण लोगों की जिंदगी बेहाल हो गई है। बाढ़ की स्थिति जानने के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की। फोन पर बातचीत के दौरान, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को मौजूदा स्थिति और बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में बताया तथा प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस दौरान गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
बात दे कि अब तक राज्य के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल है। इस बीच, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।


