Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपूर्व विधायक केडी भंडारी व पूर्व सांसद सुशील रिंकू को पुलिस ने...

पूर्व विधायक केडी भंडारी व पूर्व सांसद सुशील रिंकू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बीजेपी नेताओं ने किया हंगामा,

NRI SANJH JALANDHAR (21 AUGUST)

शाहकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज यानि गुरवार को जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी (KD Bhandari) और शाहकोट के भाजपा नेता हरदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। यहां तक की पुलिस ने भाजपा नेताओं को घसीट कर जबरन हिरासत में लिया।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू, नार्थ हलके के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा नेता हरदीप सिंह की अगुवाई में शाहकोट के दानामंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित योजनाओं को लेकर कैंप लगाया गया था। इस कैंप में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहूलियतों के बारे में लोगों को बताना और उन्हें सुविधा मुहैया करवाने का काम किया जाता है।

शाहकोट के दानामंडी में केडी भंडारी और हरदीप ने कैंप शुरू किया तो वहां भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचते ही केडी भंडारी और हरदीप सिंह को पकड़ लिया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जबरन नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर पुलिस ने भाजपा नेताओं को घसीटा और उन्हें अपनी गाड़ी में डाल लिया। वहीं पूर्व सांसद सुशील रिंकू को आदमपुर में उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments