Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपुलिस का चला बुलडोजर; 13 महीने बाद शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली, सीमेंट की...

पुलिस का चला बुलडोजर; 13 महीने बाद शंभू-खनौरी बॉर्डर खाली, सीमेंट की बैरिकेडिंग भी तोड़ी

NRI SANJH JALANDHAR (19 MARCH)

Punjab Kisan Andolan: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 13 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करा लिया है। आंदोलन कर रहे 700 किसानों को हिरासत में लिया है। बुलडोजर से किसानों के टेंट तोड़े। गुरुवार (20 मार्च) को हरियाणा पुलिस दोनों बॉर्डर पर पहुंची। सीमेंट की बैरिकेडिंग हटाई। शंभू बॉर्डर से जीटी रोड वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। शंभू और खनौरी दोनों स्थानों पर 3000 पुलिस कर्मी तैनात हैं। 

अमृतसार-दिल्ली हाईवे पर जाम 
किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ अमृतसार-दिल्ली हाईवे पर बने टोल प्लाजा को किसानों ने जाम कर दिया है। किसानों ने कहा कि लोगों से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। उनको परेशान नहीं करना है। बस कुछ टोल प्लाजा को जाम करना है और सरकार से अपना रोष प्रदर्शन जाहिर करना है।

किसान और सरकार के बीच 7वीं वार्ता बेनतीजा
चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बुधवार(19 मार्च) को सातवें दौर की बातचीत हुई। मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल थे। सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग 4 घंटे चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला। मीटिंग में किसान संगठन MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी के कानून की मांग पर अड़े रहे। 

जानिए शिवराज ने क्या कहा 
शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों की ओर से जो लिस्ट शेयर की गई है, उनसे कुछ इश्यू आ सकते हैं। वे किसानी से जुड़े सभी मंत्रालयों से इसके बारे में चर्चा करना चाहते हैं, तो समय लग सकता है। इस पर 4 मई को दोबारा वार्ता करने पर सहमति बनी। मीटिंग में पंजाब सरकार ने किसानों को बॉर्डर खाली करने को कहा, लेकिन किसानों ने इनकार कर दिया।

700 किसान नेता गिरफ्तार 
मीटिंग से बाहर आए किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल सहित  700 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। खनौरी सीमा और आसपास के संगरूर और पटियाला जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। खबर है कि डल्लेवाल को जालंधर के पिमस अस्पताल में भर्ती कराया है। 

13 फरवरी से चल रहा प्रदर्शन 
किसान 13 फरवरी 2024 से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे थे। 13 फरवरी को दिल्ली जाते वक्त हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें वहां रोक लिया था। किसान MSP की गारंटी के कानून की मांग कर रहे हैं। इससे पहले किसानों ने दिल्ली जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ने दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments