Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकिसानों आज चंडीगढ़ की तरफ करेंगे कूच; पुलिस ने पंजाब बॉर्डर किया...

किसानों आज चंडीगढ़ की तरफ करेंगे कूच; पुलिस ने पंजाब बॉर्डर किया सील, 1500 जवान तैनात

NRI SANJH JALANDHAR (5 MARCH)

पंजाब के किसान मांगों को लेकर ‘भगवंत सरकार’ के खिलाफ लामबंद हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) बुधवार (5 मार्च) से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएगा। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। सेक्टर-34 में मोर्चा लगाने की तैयारी है। किसान नेता जोगिदर सिंह उगराहां ने वीडियो जारी कर कहा कि कूच के दौरान जहां पुलिस रोके, वहीं सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं। हमारा उद्देश्य टकराना नहीं है। पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है। 1500 जवान तैनात किए हैं। लोगों को 12 सड़कों से न गुजरने की सलाह दी है।

किसानों को रोकने कड़े इंतजाम 
किसानों को रोकने पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।  चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी सीमाएं सील करना शुरू कर दी हैं। मोहाली के बॉर्डर पर नाका लगाया है। यहां से पंजाब की ओर से आने वाले किसानों को रोकने की तैयारी है। पुलिस ने 1500 कर्मी तैनात किए हैं। साथ ही रिजर्व फोर्स तैनात करने की भी तैयारी है। इससे पहले, चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें लोगों को 12 सड़कों से न गुजरने की सलाह दी है।

सीएम के साथ हुई बैठक बेनतीजा
SKM ने सभी राज्यों की राजधानियों में 5 मार्च को पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया था। इसी के तहत पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने की घोषणा की। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान नेताओं को 3 मार्च को बैठक के लिए आमंत्रित किया था। चंडीगढ़ के पंजाब भवन में किसानों की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मीटिंग हुई थी। हालांकि, बैठक बेनतीजा रही। मीटिंग के दौरान हुई बहस के बाद भगवंत मान उठ कर चले गए, जिस पर किसानों ने नाराजगी जताई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments