NRI SANJH JALANDHAR (2 February)
केन्या का राजधानी नैरोबी में गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने के बाद मकान व गोदाम इसके चपेट में आ गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
जानकारों ने बताया हादसा रात के समय हुआ और उस समय पर अधिकतर लोग अपने घरों में थे। गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक में ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। ब्लास्ट में एक सिलेंडर उड़कर कपड़ों के गोदाम से टकराया। जिससे पूरे गोदाम में आग लग गई। डीएम
आग लगने से कई घर चपेट में आ गए। जिसमें कई लोग झुलस गए हैं। जख्मी लोगों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मियों में कई लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जबकि 3 मृतकों को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
270 लोग जख्मी
एम्बाकासी पुलिस प्रमुख वेस्ले किमेटो ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सरकार ने बताया कि 222 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि बाद में बताया कि 270 से अधिक लोग घायल हुए हैं।


