Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलशोयब मालिक से तलाक का बाद सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर...

शोयब मालिक से तलाक का बाद सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

NRI SANJH JALANDHAR (21 January)

सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने बेटी के शोएब से तलाक लेने की बात पर मुहर लगाई दी है। अब सानिया मिर्जा और उनकी फैमिली का शोएब संग तलाक और क्रिकेटर की शादी पर रिएक्शन सामने आया है। सानिया मिर्जा की फैमिली ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने जो पोस्ट किया है इसमें लिखा है- ‘सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उन्हें यह बताने की जरूरत पड़ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो गए हैं. वह शोएब को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं!’

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक हो गया है। 20 जनवरी को ये बात तब कंफर्म हुई जब शोएब ने पाक एक्ट्रेस सना जावेद संग अपनी तीसरी शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। जहां पहले शोएब की फैमिली के एक करीबी सूत्र ने सानिया-शोएब का डिवोर्स कंफर्म किया।


स्टेटमेंट में आगे लिखा है- ‘उनकी जिंदगी के इस नाजुक दौर में, हम सभी फैंस और वेल विशर्स से रिक्वेस्ट करना चाहेंगे कि वे किसी भी अटकल में शामिल होने से बचें और उनकी प्राइवेसी की जरूरत की इज्जत करें।

बता दें कि शोएब मलिक ने 18 जनवरी को कराची में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। ये क्रिकेटर की तीसरी शादी है। वहीं सना जावेद ने भी दूसरी बार निकाह किया है। इससे पहले उन्होंने एक्टर उमैर जसवाल से शादी की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments