NRI SANJH JALANDHAR(21 January)
अर्जेंटीना में शनिवार मध्यरात्रि के बाद भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने रविवार को बताया कि सैन एंटोनियो डी लॉस कोबरेस के 102 किमी उत्तर पश्चिमोत्तर में भूकम्प के मध्यम झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई। स्थानीय समयानुसार शनिवार देर रात करीब 02:36 बजे आए भूकंप का केंद्र 23.35 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 66.67 डिग्री पश्चिमी देशांतर पर सतह से करीब 206.5 किमी की गहराई में था।


