Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनललिबर्टी शूज वेयरहाऊस में लगी भंयकर आग, 15 से अधिक फायर ब्रिगेड...

लिबर्टी शूज वेयरहाऊस में लगी भंयकर आग, 15 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची मौके पर

NRI SANJH JALANDHAR (7 February)

पानीपत में बुधवार सुबह करीब 9 बजे लिबर्टी शूज के सेंट्रल वेयर हाउस में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 15 से अधिक गाड़ियां एक साथ मौके पर पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। लिबर्टी शूज का वेयर हाउस चौटाला रोड पर रिसालू गांव में बना हुआ है। इसके मालिक राजिव और संजय हैं।

आग ज्यादा होने के चलते रिफाइनरी टाउनशिप, NFL और थर्मल पावर प्लांट से भी गाड़ियां बुला ली गई हैं। इसके अलावा पड़ोसी जिलों के फायर ब्रिगेड को भी इमरजेंसी के लिए अलर्ट कर दिया गया है। धुआं निकलता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने कुछ समय में ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना

फायर ब्रिगेड को दी गई।

Sourcenri sanjh
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments