Thursday, July 16, 2026

Google search engine
HomeइंटरनेशनलMiss जापान 2024 को अफेयर के चलते लोटाना पड़ा ताज

Miss जापान 2024 को अफेयर के चलते लोटाना पड़ा ताज

NRI SANJH JALANDHAR (7 february)

शादीशुदा मर्द से अफेयर होने के चलते एक ब्यूटी क्वीन को अपना ताज वापस करना पड़ा है। मामला जापान का है। यूक्रेन में जन्मी करोलिना शिनो ने मिस जापान 2024 का ताज जीतने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी जीत का कई लोगों ने विरोध किया। लोगों का तर्क था कि करोलिना शिनो की सुंदरता पारंपरिक जापानी सुंदरता से अलग है। वे जापानी लोगों की तरह नहीं दिखती हैं।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनका किसी शादीशुदा शख्स के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद अब उन्होंने अपना ताज लौटा दिया है। इसके साथ ही शिनो ने सभी से माफी भी मांगी है। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिनो को मिस जापान 2024 का ताज पहनाए जाने पर बहस के बीच, एक स्थानीय मैग्जीन शुकन बुनशुन ने एक विवाहित व्यक्ति के साथ उनके कथित संबंधों का खुलासा किया।

रिपोर्ट से पता चला कि शिनो एक शादीशुदा डॉक्टर ताकुमा माएदा के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि खबर छपने के बाद, पेजेंट आयोजकों ने शिनो का ये कहते हुए समर्थन किया कि उन्हें डॉक्टर ताकुमा माएदा की वैवाहिक स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि वह उसकी शादी के बारे में जानती थीं।

सोमवार को शिनो ने इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक माफीनामा जारी किया, जिसके बाद मिस जापान एसोसिएशन ने उनका इस्तीफा ताज भी स्वीकार कर लिया। सोशल मीडिया पर बयान साझा करते हुए उन्होंने जापानी भाषा में लिखा, “हम श्री माएदा की पत्नी, परिवार और इसमें शामिल सभी लोगों को हुई असुविधा के लिए दिल से माफी मांगना चाहते हैं। पिछले दिन मैंने अपनी एजेंसी को जो समझाया था उसमें कुछ गड़बड़ी थी। भ्रम और भय के कारण सच बोलना असंभव हो गया था। मुझे सच में उन सभी को कुछ ऐसी बात बताने के लिए खेद है जो सच नहीं है। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा समर्थन किया। मैं इस स्थिति को गंभीरता से लेती हूं और मिस जापान ग्रां प्री को वापस देती हूं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments