NRI SANJH JALANDHAR(7 Februrary)
खालसा कॉलेज में 10 दिसंबर 2023 को कैंटीन में घुसकर छात्र पर हमला करने वाले युवक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आरोपी बैंक डकैती मामले में भी नामजद है। आरोपी की पहचान बस्ती शेख के रहने वाले विनय तिवारी और मनिंदर उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि दोनों अभी तक कहां रह रहे थे और किस गैंग के साथ काम कर रहे थे। ASI बलकरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नई बारादरी में पिछले साल दिसंबर में एक हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के परिवारों पर दबाव बनाया तो कोर्ट में पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि विनय और उसके साथियों के पास हथियार भी हैं, जो बरामद किए जाने हैं।


