Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलाडोवाल टोल प्लाजा और हाईवे बंद करने 250 लोगों पर एफआईआर, 4...

लाडोवाल टोल प्लाजा और हाईवे बंद करने 250 लोगों पर एफआईआर, 4 गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (8 March)

जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर जाम लगाने वाले करीब 250 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक दिन पहले यानी गुरुवार को ट्रक यूनियन और पल्लेदार यूनियन ने अनाज पॉलिसी को लेकर प्रदर्शन किया था।

इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उन्हें नामजद कर रही है। आरोपियों पर IPC की धारा 353,186,283,278,149, 8-B नेशनल हाईवे एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज किया है।

4 प्रदर्शनकारी पुलिस की गिरफ्त में
फिलहाल पुलिस ने ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रदेश प्रधान गुरमुख सिंह संधू, यूनियन शहकोट प्रधान प्रेम लाल, गुरबचन सिंह, केवल सिंह, जरनैल दिहाजी मजदूर सभा फिल्लौर, जगतार सिंह फिरोज ट्रक ऑपरेटर यूनियन सदस्य, कुलदीप सिंह को नामजद किया है। गुरमुख संधू, प्रेम लाल, गुरबचन सिंह और केवल सिंह गिरफ्तार हैं। पुलिस चारों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments