Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनललहसुन की रखवाली के लिए बिठाए बंदूकधारी, CCTV केमरे भी लगाए

लहसुन की रखवाली के लिए बिठाए बंदूकधारी, CCTV केमरे भी लगाए

NRI SANJH JALANDHAR (23 February)

लहसुन के बढ़ते दाम किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं। इसी बीच खेतों से लहसुन की चोरी का मामला भी सामने आया है. उज्जैन के कलालिया गांव में लहसुन चोरी हो गया। इसके बाद मंगरोला गांव के किसान लहसुन होने के डर से बंदूक लेकर खेतों की रखवाली करने लगे। किसानों ने खेतों में CCTV भी लगाया है, जिससे 24 घंटे फसलों पर निगरानी रखी जा सके।

दरअसल, बीते दिनों उज्जैन के खाचरोद तहसील क्षेत्र के गांव कलालिया में किसान संजय शाह के खेत से लहसुन चोरी हो गया था। संजय शाह जब सुबह खेत पर पहुंचे तो उन्हें इस मामले की जानकारी हुई. इसके अलावा और भी खेतों से लहसुन चोरी के मामले सामने आने लगे. चोरी हो जाने के डर की वजह से उज्जैन के गांव मंगरोला में किसान जीवन सिंह और भरत सिंह ने खेतों में CCTV लगवा लिए. रखवाली के लिए कुत्ते छोड़ दिए, चौकीदार तैनात कर दिया। इसके अलावा खुद बंदूक लेकर खेतों में लहसुन की रखवाली करते दिख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments