NRI SANJH JALANDHAR (20 January)
वेस्टर्टन डिस्ट्रबेंस के कारण जहां इस बार गर्मियों में पहाड़ी व मैदानी इलाकों में खूब बरसात हुई। वहीं अब ठंड भी अपना पूरा जोर दिखा रही है। जनवरी महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है। लेकिन ठंड कम होने का नाम नही ले रही हैं। शनिवार को मौसम विभाग ने मैसेज भेज कर अलर्ट किया है कि रविवार दोपहर 2 बजे के बाद कोल्ड वेव चलने की संभावना है। घर से तब ही निकलें अगर जरुरी काम है। वैसे कुछ दिनों से दोपहर के समय कुछ घंटों के लिए धूप तो निकल रही है। लेकिन बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार जनवरी महीने का सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा है।
कोहरे के कारण रेल यातायात पर असर
वहीं अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण 22 से ज्यादा ट्रेने अपने तय समय से देरी से चल रही हैं और काफी ट्रेनों को रेलवे ने रद्द भी कर दिया है। यहां तक की शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। वहीं हवाई सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है और काफी फ्लाइट्स देरी से पहुंच रही हैं और कैंसिल भी हो रही हैं। वहीं कोहरे के कारण एक्यूआई भी शहर का बढ़ रहा है। क्योंकि कोहरे की चादर के कारण धूल की चादर भी बनी हुई है। बरसात के अनुमान तो लगाए जा रहे हैं। लेकिन हो नहीं रही है। विभाग का मानना है कि अगर बरसात होती है तो ठंड और कोहरा खत्म हो जाएगा।


