Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सभजनलाल ने कहा–समय पर आए और समय पर घर जाएं, अनुशासन भंग...

भजनलाल ने कहा–समय पर आए और समय पर घर जाएं, अनुशासन भंग करने वाले पर होगी कार्रवाई

NRI SANJH JALANDHAR (30 January)

राजस्थान की भजनलाल सरकार सुशासन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार फरमान जारी कर रही है। नए फरमान में कहा गया है कि कर्मचारी सुबह साढ़े 9 बजे ऑफिस आएं और शाम 6 बजे तक वहीं रहें दोपहर डेढ़ से 2 बजे तक के लंच के अलावा कर्मचारी ऑफिस छोड़कर इधर-उधर कहीं नहीं जाएं। इसके साथ ही ऑफिस समय में कॉरिडोर, गार्डन और पार्किंग में घूमने की प्रवृत्ति को छोड़ दें। कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों या आपातकाल के अलावा सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बिना अवकाश नहीं लें। यही नहीं कर्मचारी अपनी फाइलों और काम का निस्तारण भी समयबद्ध तरीके से करें। उन्हें अनावश्यक रूप से पेंडिंग नहीं रखें। सेक्शन में नियंत्रण अधिकारी इस पर पूरी निगरानी रखे।

इसी कड़ी अब समय पालन और अनुशासन की पालना को सुनिश्चित करने के लिए चेताया गया है।इसके तहत मुख्य सचिव के निर्देश के बाद कार्मिक विभाग ने नया आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारी समय की पालना और अनुशासन को सुनिश्चित करें। अन्यथा कर्मचारी को खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश है कि समय पर ड्यूटी पर आए और समय पर घर पर जाएं अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो विभागीय कार्रवाई कर्मचारियों पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments