Friday, March 13, 2026

Google search engine
Homeपंजाबफिर ठंड ने बंद करवाए स्कूल, नोटिफिकेशन जारी,पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई...

फिर ठंड ने बंद करवाए स्कूल, नोटिफिकेशन जारी,पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई तेज

NRI SANJH JALANDHAR (14 JANUARY)


ठंड के कारण एक बार फिर से स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी हो गए हैं। पहले 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश थे। लेकिन अधिक ठंड और कोहरे के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने 20 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।। 8वीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद रहेगें, वहीं 9वीं से 12 कक्षा तक के छात्रों को स्कूल आने के लिए कहा गया है।


मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और गहरा कोहरा भी पड़ेगा। जिस कारण रोड पर विजीबिलिटी भी जीरो रहेगी। लोगों से अपील की जा रही है कि रात के समय हाईवे पर न निकलें। अगर जरुरी काम नहीं है। दिन का तापमाम 12 से 15 डिग्री तो रात के समय तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रह रहा है।


सर्द हवाओं से बढ़ रही ठिठुरन
हिमाचल में बर्फबारी तेज हो गई है। जिस कारण सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही है। पंजाब के साथ अन्य राज्यो में भी ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग हर रोज मैसेज करके कोल्ड वेव का अलर्ट जारी कर रहा है। बरसात के आसार बने हुए हैं। लेकिन बादल बरस नहीं रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डा. मोहन ने बताया कि अगर बरसात होती है तो कोहरा हट जाएगा साथ में सर्दी भी कम हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments