Monday, June 1, 2026

Google search engine
HomeCrimeपुलिस़ ने नशीले पदार्थों सहित 3 तस्कर काबू, 1.5 किलो अफीम के...

पुलिस़ ने नशीले पदार्थों सहित 3 तस्कर काबू, 1.5 किलो अफीम के साख गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (27 January)

पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थ की सप्लाई देने जा रहे तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन तस्करों को 1.5 किलोग्राम अफीम और 205 ग्राम हेरोइन के साथ पकडा। जानकारी देते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने एक सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार को अचानक रुकते हुए देखा। शक होने पर पुलिस पार्टी ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 1.5 किलो अफीम बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेश अबरोल पुत्र राकेश कुमार निवासी अर्जन नगर, जालंधर के रुप मे हुई है। नथाना नई बारादरी में मुकद्दमा नंबर 12 दिनांक 25-01-2024 के अंतर्गत 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले ही एफआईआर नंबर 155 दिनांक 29-08-2017 के तहत 363, 376, 506 आईपीसी, 3 आर एससी/एसटी एक्ट दर्ज है।

पुलिस ने आगे कहा कि लेदर कॉम्प्लेक्स के पास तैनात अपराध शाखा की एक अन्य टीम ने जुपिटर स्कूटर पर 2 लोगों को आते देखा, जिन्होंने संदेह के आधार पर एक पॉलिथीन फेंकी जिसमें 205 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि 2 व्यक्तियों अमनदीप सिंह पुत्र मंगत राम और अजय कुमार पुत्र करम चंद निवासी तलवंडी महिमा थाना सदर कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमन का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है, जबकि कपूरथला में अजय के खिालफ 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments