Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपिता गुलशन मीर ने सूफी गायक बेटी ज्योति नूरां को किया माफ,...

पिता गुलशन मीर ने सूफी गायक बेटी ज्योति नूरां को किया माफ, सोशल मीडिया पर मिलाया बेटी के साथ सुर में सुर

-कुछ लोगों ने साजिश के तहत परिवार में डाली थी फूट- मीर
-ज्योति नूरां बोलीं- परिवार की बिखरी माला सिमटी
-लंबे समय से विवादों में रहा परिवार, लगाए थे एक दूसरे पर गंभीर आरो

NRI SANJH JALANDHAR (10 January)

जालंधर। सूफी गायक ज्योति नूरां और उनके पिता गुलशन मीर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। इस बार उन्होंने नए विवाद को जन्म नहीं दिया बल्कि सभी पुराने विवादों पर विराम लगा दिया है। मंगलवार शाम को पिता गुलशन मीर ने अपनी बेटी सूफी गायक ज्योति नूरां को न केवल माफ कर दिया है, बल्कि ज्योति के घर जाकर महफिल सजाई। वहीं से सोशल मीडिया पर लाइव होकर गुलशन मीर ने ज्योति नूरां के साथ नई कंपोजिशन – ‘आ सजनां रल्ल इक्ट्ठेआं बहीए, बिछोड़िए नूं आग लाइएं’ गाकर सुर से सुर मिलाए। उन्होंने अपने बीच की सभी दूरियों के खत्म करने की जानकार साझा की।

गुलशन मीर ने कहा कि परिवार हमेशा इक्ट्ठा ही रहता है। कभी कोई भी आउट नहीं होता है। परिवार हमेशा मिलता रहता है। बच्चे पंछियों की तरह होते हैं। सुबह अगर भूल कर कहीं चले भी जाएं तो शाम को अपने घोंसले में लौट आते हैं। वो भी आ गए, हम भी आ गए। वह लौट आए हैं। बच्चों ने फोन करके बुलाया और हम चले आए अपने बच्चों के पास

गैरों के पीछे लगते हमने एक दूसरे पर कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए। मेरे बच्चे मासूम हैं, उनसे शरारत करवाई गई और उनसे हो गई। मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की गई। अब हमने सभी गिले-शिकवे मिटा कर एक दूसरे को माफ कर दिया है। इसलिए हमने मिलकर महफिल सजाने का सिलसिला शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ज्योति को लेकर बापू माही शाह जी के दरवार पर माथा टेकने जाएंगे।

विरोधियों को चेताया, परिवार से रहें दूर
लाइव हुए गुलशन मीर ने कहा कि कुछ लोगों ने उनके परिवार को तोड़ने की कोशिश की थी। वह लोग कामयाब भी हो गए थे। लेकिन परिवार तो परिवार होता। उनके परिवार फिर से एक साथ आ गया है। अब उनके परिवार में फूट डालने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने फूट डालने वालों को परिवार से दूर रहने की चेतावनी दी है।

मां ने ज्योति का माथा चूमा, दिया आशीर्वाद
ज्योति की मां ने भी उन्हें दिल से माफ कर दिया है। बेटी का माथा चूमते हुए मां ने कहा कि बच्चों से गलती हो जाती हैं। मां-बाप ही उन्हें माफ करते हैं। इन्होंने अपनी गलती को सुधार लिया है। अब संगत ही उनके बच्चों को माफ करते हुए अपना आशीर्वाद देगी।

ज्योति नूरां ने कहा कि हमारी फैमिली मिलकर रहे यही दुआ करती हूं। कुछ लोग हमारे बीच आ गए थे और उन्होंने परिवार की मोतियों की माला को बिखेर दिया। हमें मोती मिल गए और हम फिर इक्ट्ठा हो गए।

भाई साहिल मीर ने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि मेरे भाई बहन मिल गए। मेरी बहन ने बहुत खूबसूरत घर बना लिया है। वह जल्दी शिफ्ट हो जाएगी। उसमान ने कहा-हम सब एक हैं। हमें तोड़ने वाले खुद ही टूट गए हैं। मां-बाप का आशीर्वाद हमें मिल गया है।

साहिल मीर ने सुनाया गीत
ज्योति के प्रशंसकों की फरमाइश पर उसके छोटे भाई साहिल मीर से भी गीत गवाया। साहिल ने भी गीत की कुछ लाइनें गुनगुनाई। ‘मतलब होवे गैरां नूं, सकेयां तो बद्ध के चाऊंदे ने, चक्क दोनाली मोड़े ते, निशाना किते लाऊंदे ने’। इसी बीच ज्योति उनके गीत पर दाद देती हैं और साहिल अगली लाइनें ही भूल जाते हैं। सभी हंसते हैं। ज्योति कहती हैं कि साहिल वाह-वाह में ही लाइनें भूल गया।

प्रशंसकों ने भी किया भगवान का शुक्रिया
ज्योति नूरां को परिवार की तरफ से माफी मिलने के बाद उनके प्रशंसकों ने भी भगवान का शुक्रिया किया। कहा कि वह सभी यही चाहते हैं कि उनके परिवार मिलकर रहें और अपनी गायकी से देश व दुनिया का मनोरंजन करते रहा। सभी कहा उनको खुश रहने का आशीर्वाद दिया।

‘कर बैठी मैं प्यार, मंगा इश्क मेरे दी खैर’
ज्योति नूरां ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी के साथ नाचते, हंसते व मस्ती करते हुए जो वीडियो पोस्ट की है, उसने बेहद रोमांटिक गीत लगाया है। राहत फतेह अली खां के गाए इस गीत के बोल कुछ इस तरह हैं- ‘साइंया कर बैठी मैं प्यार, मैं मंगा इश्क मेरे दी खैर’। इन बोल को सुनने पर यही लगता है कि ज्योति नूरां सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर रही हैं और भगवान से उनकी जोड़ को सलामत रखने की दुआ भी मांग रही हैं। ज्योति के इस अंदाज को उनके फैन्स में बहुत ही ज्यादा सराहा है। लोग उनको दूसरी बार प्यार होने पर कॉमैंट्स के जरिए बधाइयां दे रहे हैं।

मर्जी से शादी करने को लेकर पहली बार आई थी विवादों में
उस्ताद गुलशन मीर की तीन बेटियों में मंझली बेटी ज्योति नूरां ने अपनी मर्जी से भाग कर शादी की थी। तब वह पहली वह शादी को लेकर विवाद में आई थीं। पिता गुलशन मीर ने उसकी शादी का विरोध किया था। लेकिन उसके बावजूद ज्योति ने हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक अपने प्रेमी कुणाल पासी के साथ शादी की ली। उनका रिश्ता लंबा नहीं चला।

पति को बताया था ‘अव्वल दर्जे का नशेड़ी’
ज्योति नूरां की शादी लंबी नहीं चली। वह इस बार शादी टूटने को लेकर विवादों में रहीं। ज्योति ने प्रेमी से पति बने कुणाल पासी पर उनके साथ मारपीट, गाली गलौच करने के साथ-साथ 20 करोड़ रुपए के गबन का आरोप लगाया था। इसके कुछ दिन बाद ज्योति ने प्रेसवार्ता करके कहा कि उनके और कुणाल के बीच अब सब ठीक है, कुणाल ने माफी मांग ली है। लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। एक बार फिर ज्योति पति के खिलाफ मीडिया के सामने आई और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे ‘अव्वल दर्जे का नशेड़ी’ होने का आरोप भी लगाया। ज्योति ने अदालत में तलाक का केस लगा रखा है।

छोटी बहन ने लगाए ज्योति पर आरोप
पति के साथ अभी केस चल ही रहा था कि इसी बीच छोटी बहन रितु नूरां ने ज्योति पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। उसका कहना है कि उसकी बड़ी बहन ज्योति नूरां ने उनके साथ गलत किया है। उसने ज्योति के साथ मिलकर शो किए, लेकिन ज्योति ने उनके पैसा रख लिए। उन्हें सिर्फ अपनी मर्जी से 10-20 हजार रुपए थमा दिए जाते थे। वह सारे पैसा खुद रख लेती थीं। रितु ने आरोप लगाया कि प्रति शो 50 हजार मांगने पर ज्योति ने उनके साथ मारपीट करवाई और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने साथ-साथ उनके कपड़े भी फाड़ दिए। रितु कहती हैं कि उनके साथ फोन रिकॉर्डिंग समेत अन्य सबूत हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments