Saturday, April 18, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपठानकोट कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, समय की होगी...

पठानकोट कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, समय की होगी बचत

NRI SANJH JALANDHAR (7 March)

पठानकोट वासियों के लिए खुशखबरी है। अब न्यू दिल्ली कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस पठानकोट कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी करके इसके स्टॉपेज की पुष्टि की है। इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन और फगवाड़ा स्टेशन पर भी रुक रही है। देश की दूसरी सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन 30 दिसंबर को किया गया था। 

दिल्ली से जम्मू कटरा तक का वंदे भारत के स्टॉपेज

दिल्ली से चलकर जम्मू कटरा जाने वाली श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस (22439) को पठानकोट स्टॉपेज मिलने से पहले ये ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना, जम्मू, फगवाड़ा से सीधा कटरा तक रुकती थी। हफ्ते में 6 दिन वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। दिल्ली से कटरा के लिए सुबह 6 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर पहुंच जाएगी। दिल्ली से जम्मू कटरा के बीच 8 घंटे का सफर तय करती है। 

दिल्ली से अंबाला पहुंचने में दो घंटे का समय तय करती है यानि 8 बजकर 12 मिनट पर पहुंचेगी। लुधियाना में 9 बजकर 19 मिनट पर. फगवाड़ा में 9 बजकर 45 मिनट पर और पठानकोट कैंट स्टेशन पर 12.40 मिनट पर और उसके बाद 2 बजे के करीब कटरा स्टेशन पर पहुंचा देगी। वापसी पर दोपहर तीन बजे कटरा से चलने के बाद शाम 5 बजकर 25 मिनट पर पठानकोट कैंट से होते हुए रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली जाने वाले व्यापारियों के समय की बचत होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments