Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में 2 दिन बंद रहेंगी सरकारी बसें, कर्मियों ने किया एलान

पंजाब में 2 दिन बंद रहेंगी सरकारी बसें, कर्मियों ने किया एलान

NRI SANJH JALANDHAR (11 March)

पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, कल यानी 12 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसें नहीं चलेंगी। इसके साथ ही 13 मार्च को भी पूरे दिन सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। पनबस और पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) के कच्चे मुलाजिमों ने 12 और 13 मार्च को सरकारी बसें ना चलाने की घोषणा की है।

पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी अपने पक्के काम की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। हर बार हड़ताल के बाद उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। लेकिन इस बार वे सरकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष करेंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार पीआरटीसी और पनबस कर्मचारियों को लेकर किए गए वादों से पीछे हट रही है। इसके चलते कर्मचारियों को यह रणनीति अपनानी पड़ रही है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद बसों में सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान प्राइवेट बसें चलेंगी, लेकिन यात्रियों की संख्या बसों की संख्या से कहीं ज्यादा है। इसके साथ ही सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को भी इस दौरान पैसे देकर निजी बसों में यात्रा करनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments